{"_id":"577e94404f1c1be42f7fa72a","slug":"truck-hit-bike-ine-died-ine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की शादी के लिए छुट्टी आए फौजी की हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की शादी के लिए छुट्टी आए फौजी की हादसे में मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कोसरियां में ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक युवक सेना में तैनात था। राजकुमार अपने भाई की शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। वहीं हादसे में मृतक की चचेरी बहन भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मगर हादसे से खुशियों का इंतजार कर रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार कोसरियां पंचायत के गांव जैश्रीदेवी का राजकुमार अपनी चचेरी बहन बबली के साथ वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक एचपी-23-6384 से पियूगली से अपने घर जैश्रीदेवी आ रहा था। इसी दौरान गांव ढांगू मोड़ पर कोसरियां की तरफ से आ रहे ट्रक एचपी11-7416 से जा टकराया।
विज्ञापन
इसमें बाइक सवार राजकुमार 25 और उसकी चचेरी बहन बबली गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सर ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां राजकुमार की बिगड़ती हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे राजकुमार ने ऊना के समीप दम तोड़ दिया।
उधर पुलिस ने 279,337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल बबली का उपचार बड़सर में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
घुमारवीं के डीएसपी अंजनी जस्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि हादसे में घायल बबली की हालत खतरे से बाहर है।