Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   truck driver of bilaspur died in west bengal

सड़क हादसे में ट्रक चालक की हुई पश्चिम बंगाल में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
truck driver of bilaspur died in west bengal
बिलासपुर। मिलक थाना क्षेत्र के एक ट्रक चालक की पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान मृत्यु हो गई। वह रविवार की तड़के रोड किनारे ट्रक का टायर ठीक कर रहे थे। इस दौरान कोई अज्ञात वाहन उन्हें कुचल गया। घटना की सूचना पाकर परिजन पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरा लखीमपुर निवासी ट्रक चालक महीपाल गंगवार (51) का परिवार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया कलां के मोहल्ला आनंदनगर में किराए के मकान में रहता है। परिजनों के अनुसार वह करीब एक सप्ताह पूर्व ट्रक लेकर पश्चिम बंगाल गए हुए थे। रविवार की सुबह तड़के करीब 5:00 बजे वह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र में हाईवे किनारे अपना ट्रक रोककर टायर ठीक कर रहे थे। इस दौरान कोई अज्ञात वाहन उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए और लोगों ने घटना की सूचना सिलीगुड़ी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग उन्हें जिला अस्पताल गंभीर हालत में लेकर पहुंचे, मगर चिकित्सकों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिलीगुड़ी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की सूचना फोन के जरिए ट्रक चालक के परिजनों को दी। सूचना पर लोगों की मृतक ट्रक चालक के घर पर भीड़ जुटनी शुरु हो गई। ट्रक चालक की पत्नी और इकलौता पुत्र सूचना पाकर रविवार की सुबह ही आनंदनगर से अपने पैतृक गांव को चले गए। बताते हैं कि मृतक के परिजन सिलीगुड़ी के लिए शव लेने को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed