फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tribute to Savitri Bai Phule through poems and short drama

Bilaspur News: कविताओं और लघु नाटिका से दी सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजलि

Fri, 03 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tribute to Savitri Bai Phule through poems and short drama
बैहना जट्टां पंचायत के डोल गांव में आयोजित सावित्री बाई फुले की जयंती में उपस्थित संयुक्त संघर्
बैहना जट्टां के डोल गांव में मनाई गई सावित्री बाई फुले की जयंती
विज्ञापन

महिलाओं के उत्थान करने के लिए संगठित प्रयास का किया आह्वान


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बैहना जट्टां पंचायत के डोल गांव में देश की प्रथम महिला शिक्षिका और महिलाओं के उत्थान की अग्रणी सावित्री बाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कविताओं और लघु नाटिका के माध्यम से सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजलि दी गई।
इस कार्यक्रम में महिला मंडल धड़वाली, बैहना जट्टां, कोठी, दुर्गा सेवा समिति डोल, अनुसूचित जाति युवा विंग, रविदास महासभा बैहना जट्टां, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। महिला मंडल बैहना जट्टां की प्रधान मीरा देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र में हुआ था। उनके साथ क्रांतिकारी पति ज्योतिबा फुले का भी योगदान रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए नारी मुक्ति आंदोलन की शुरुआत की और शिक्षा को एक सशक्त हथियार बना कर 18 स्कूल केवल महिलाओं के लिए खोले। महिला मंडल डोल की महासचिव निर्मला देवी ने कहा कि सावित्री बाई फुले का योगदान न सिर्फ महिलाओं के लिए, बल्कि समाज के वंचित तबकों के लिए भी अद्वितीय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नारी शिक्षा एवं उत्थान पर आधारित कविताओं और लघु नाटिका के माध्यम से सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में देवकी देवी, रत्नी देवी, बसंती देवी, रीता, मीरा, जमना देवी सहित कई लोग उपस्थित थे। सावित्री बाई फुले का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्ग और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष में बीता। उनकी शिक्षाओं और संघर्षों ने समाज की मानसिकता में बदलाव लाया, जिससे आज महिलाएं समान अधिकारों के साथ समाज में योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed