{"_id":"65fc28ffae984ffed600b9df","slug":"tribute-to-martyrs-by-organizing-cross-country-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-114911-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: क्रॉस कंट्री का आयोजन कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: क्रॉस कंट्री का आयोजन कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
- टौणी देवी में 250 धावकों ने लिया क्रॉस कंट्री में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वन पैरा स्पेशल फोर्स के शहीदों को बलिदान दिवस पर 11 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। इसका आयोजन बिलासपुर के पूर्व सैनिक राजेश ठाकुर और उनकी टीम ने किया। इसमें पूर्व सैनिकों सहित 250 धावकों ने भाग लिया।
क्रॉस कंट्री हमीरपुर के टौणी देवी क्षेत्र में आयोजित की, जहां पर शहीद अनिल कुमार (सेना मेडल) का घर है। पुरुष वर्ग में रमेश कुमार ने पहला, नगेंद्र पाल ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में ज्योति बाला ने पहला, शिवाली ने दूसरा और रिचा शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप दस धावकों को इनाम मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एनसीसी एनआईटी हमीरपुर के कैडेट ने श्रद्धांजलि सभा में ड्रिल का परिचय देते हुए बलिदान दिवस पर अपनी उपस्थित दर्ज कराई। पूर्व सैनिक राजेश ठाकुर ने बताया कि वन पैरा के मेजर मोहित शर्मा (अशोक चक्र, सेना मेडल) ने अपने ब्रावो दस्ते के साथ कुपवाड़ा के घने जंगलों में आतंकवादियों के खिलाफ खतरनाक ऑपरेशन किया। इसमें 17 आतंकवादी मारे गए और वन पैरा स्पेशल फोर्स के बहादुर जवान भी शहीद हुए। उन्होंने बताया कि क्रॉस कंट्री में पूर्व सैनिकों ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बढ़ते नशे को रोकने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने एसडीएम हमीरपुर का इस आयोजन को कराने की अनुमति देने के लिए आभार व्यक्त जताया। इस मौके पर शहीद अनिल कुमार के भाई रितेश, विनीत कुमार, पूर्व सैनिक कप्तान गंगा राम (सेना मेडल) सूबेदार मेजर सुरेश शर्मा, सूबेदार मेजर ओंकार शर्मा, सूबेदार बीरेंद्र कुमार, सूबेदार बलबीर सिंह और सूबेदार बलवंत सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।