फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   tree fall in school building at barsand

स्कूल की छत पर गिरा बरगद का पेड़, भवन क्षतिग्रस्त

Mon, 30 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)। Updated Mon, 30 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
tree fall in school building at barsand
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरसंड के स्कूल भवन पर गिरा बरगद का पेड़। - फोटो : अमर उजाला

जिला में दो दिन हुई भारी बारिश और तूफान की चपेट में आने से झंडूता की ग्राम पंचायत बैरी-मियां के वार्ड-4 के राजकीय प्रारंभिक पाठशाला बरसंड के स्कूल भवन पर बरगद का पेड़ गिर गया। गनीमत रही की हादसा स्कूल में छुट्टी होने के बाद हुआ, हादसे में किसी को भी चोटें नहीं आई हैं। बरगद का विशाल पेड़ गिरने से स्कूल के भवन को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


पाठशाला में लगभग 20 बच्चे पढ़ते हैं। हादसा शनिवार शाम स्कूल में छुट्टी होने के बाद पेश आया, जब अचानक स्कूल के भवन में अचानक बरगद का पेड़ जा गिरा।

इससे स्कूल भवन पर पेड़ की टहनियों के गिरने से लेंटर और पिल्लर में दरारें आ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बैरी-मियां पंचायत प्रधान कुलदीप चंद, वार्ड-4 सदस्य सुरेंद्र सिंह चंदेल सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मीरा चंदेल ने बताया कि शनिवार को गेहड़वीं स्थित केंद्र पाठशाला की मुख्य शिक्षिका कमलेश शर्मा को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। विशाल पेड़ के गिरने से पूरा स्कूल परिसर भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से बच्चों को आवाजाही सहित कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान रेखा चंदेल, सदस्य संध्या, दीपिका, रीता देवी, पुष्पा, सुलेखा और सावित्री देवी ने वन विभाग से इस पेड़ की कांट-छांट करवाकर इसे उठवाने और शिक्षा विभाग से स्कूल के क्षतिग्रस्त भवन की आवश्यक मरम्मत करवाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed