फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Training of AYUSH officers for TB eradication

Bilaspur News: टीबी उन्मूलन को लेकर आयुष अधिकारियों को प्रशिक्षण

Fri, 09 Jan 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 09 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Training of AYUSH officers for TB eradication
जिला आयुष कार्यालय बिलासपुर में आयोजित बैठक में मौजूद आयुष अधिकारी। स्रोत: विभाग
स्क्रीनिंग टेस्ट पर दिया गया जोर, 60 आयुष अधिकारी हुए शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला आयुष कार्यालय बिलासपुर में शुक्रवार को जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुखविंदर कौर की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें जिला बिलासपुर के आयुष चिकित्सा अधिकारी एवं आयुष फार्मेसी अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी (क्षय रोग) की रोकथाम एवं समय पर पहचान को लेकर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण टीबी विभाग बिलासपुर की ओर से दिया गया, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों और आयुष फार्मेसी अधिकारियों को टीबी के लक्षणों की पहचान, संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग उन्हें समय पर स्वास्थ्य विभाग तक रेफर करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में विशेष रूप से स्क्रीनिंग टेस्ट पर फोकस किया गया और बताया गया कि प्रारंभिक स्तर पर स्क्रीनिंग से टीबी की समय रहते पहचान संभव है, जिससे बीमारी के फैलाव को रोका जा सकता है। डॉ. सुखविंदर कौर ने कहा कि आयुष विभाग राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आयुष चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले मरीजों की नियमित रूप से टीबी स्क्रीनिंग करें और संदिग्ध मामलों को तुरंत जांच के लिए भेजें। इससे टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। बैठक में टीबी के लक्षण, जांच की आधुनिक तकनीक, उपचार के दौरान मरीजों की काउंसलिंग और दवा पालन (ड्रग एडहेरेंस) पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाकर और स्क्रीनिंग को प्राथमिकता देकर टीबी उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। बैठक में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की ओर से रजनीश और मुनीष मौजूद रहे। इसके अलावा 60 आयुष चिकित्सा अधिकारी एवं आयुष फार्मेसी अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed