फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Training in ITIs to be modified according to industry needs: Dharmani

Bilaspur News: मशरूम की खेती सीखकर स्वरोजगार की राह पर 31 ग्रामीण

Thu, 24 Sep 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Training in ITIs to be modified according to industry needs: Dharmani
पनोह में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाली महिलाएं व मौजूद अधिकारी। स्रोत: यूको आरसेटी
पनोह में 10 दिन चला निशुल्क प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों, बीपीएल परिवारों के प्रतिभागियों ने सीखी उत्पादन की तकनीक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घर की चारदीवारी में कम जगह से शुरू होने वाले मशरूम उत्पादन को ग्रामीणों ने स्वरोजगार का जरिया बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पनोह पंचायत में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से लगाए गए 10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में 31 ग्रामीणों ने मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें प्रमाणपत्र भी दिए गए।

शिविर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सदस्यों के साथ बीपीएल परिवारों के लोगों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई, ताकि वे इसे छोटे स्तर पर शुरू कर अपनी आय का साधन बना सकें। प्रशिक्षण के समापन पर संस्थान के निदेशक एवं अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल तकनीकी जानकारी देना नहीं, बल्कि ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। मशरूम उत्पादन कम जगह में शुरू किया जा सकता है। प्रशिक्षण लेने वाले लोग इसे अपनी आजीविका से जोड़कर आय का साधन बना सकते हैं। यूको आरसेटी की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष तक के लोगों को अलग-अलग स्वरोजगार गतिविधियों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान में ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग और खिलौना निर्माण, कंप्यूटर बेसिक तथा मोटर ड्राइविंग जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें मुद्रा लोन, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई और स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और बीमा योजनाओं के बारे में भी बताया गया, ताकि प्रशिक्षण के बाद अपना काम शुरू करने वाले लोग उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठा सकें। आरसेटी में अब ब्यूटी पार्लर और टेलरिंग का प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए इच्छुक लोग पंजीकरण करा सकते हैं। संस्थान के फेसबुक पेज पर संदेश भेजकर, क्यूआर कोड के माध्यम से या कार्यालय में पहुंचकर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा 8988818600 नंबर पर संपर्क कर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed