फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Traditionally celebrated Maghi Samagam

परंपरागत ढंग से मनाया गया माघी समागम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Traditionally celebrated Maghi Samagam
बिलासपुर गुरुद्वारे में माघी समागम में सबद कीर्तन करता जत्था व मौजूद संगत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। माघी समागम में विभिन्न जत्थों ने शबद-कीर्तन कर मुक्तसर के शहीदों को याद कर संगत को निहाल किया। कथावाचक ज्ञानी देवेंद्र सिंह ने मुक्तसर के शहीदों पर प्रकाश डाला। कमेटी के लोगों ने सेवादारों को सरोपे भेंट किए और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी मत्था टेककर श्री गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

तराई के प्रसिद्ध नगर के माठखेड़ा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुवार की सुबह तीन दिन पूर्व शहीदों की याद में रखे गए अखंड पाठ का भोग डाला गया। स्थानीय जत्थों ने शबद कीर्तन किया। इसके बाद श्री गुरु महाराज की पालकी पंडाल में पहुंची। दीवान हाल में भाई खजान सिंह का हजूरी रागी जत्था, जालंधर पंजाब से आए भाई दिलबाग सिंह के कविशरी जत्थे, पंजाब के ही भाई गुरप्रताप सिंह सुम्मा के ढाडी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को घंटों निहाल किया और संगत को शहीदों का इतिहास सुनाया। कथावाचक ज्ञानी देवेंद्र सिंह ने भी कथा के माध्यम से शहीदों का इतिहास सुनाया। दीवान हाल पहुंचे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। कमेटी के तारा सिंह चंदी, बलवीर सिंह चौहान, तीरथ सिंह, कुलदीप सिंह पुरी, अर्जुन सिंह गिल आदि ने राज्यमंत्री और अन्य सेवादारों को सरोपे देकर सम्मानित किया। शाम चार बजे दीवान का अरदास के बाद समापन किया गया। संचालन तीरथ सिंह ने किया। गुरु का अटूट लंगर भी पूरे दिन बरताया गया। व्यवस्था में बलवीर सिंह चौहान, तीरथ सिंह, तारा सिंह चंदी, कुलदीप सिंह पुरी, डॉ. कुलविंद्र सिंह बाजवा, परमजीत कौर भोला, खुशपाल कौर, अर्जुन सिंह गिल, मान सिंह, संदीप सिंह पुरी, बलवीर सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed