{"_id":"591891074f1c1b0a69852dbb","slug":"traders-get-gst-information-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों को बताईं जीएसटी की बारीकियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों को बताईं जीएसटी की बारीकियां
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 14 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के बारे में जागरूक करने के लिए रविवार को कारोबारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यशाला का आयोजन व्यापार मंडल बिलासपुर ने करवाया था।
इसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रधान सुनील गुप्ता ने की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर के सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में व्यापारियों को जीएसटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस मौके पर भारत सरकार के अधिकारी रमेश चंद शर्मा ने जीएसटी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गुड्स एंड सर्विस टैक्स के विभिन्न पहलुओं के बारे में व्यापारियों को अवगत करवाया।
विज्ञापन
इसमें रजिस्ट्रेशन और इसके लागू होने के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, नगीन चंद, तरुण टाडू, नवीन वर्मा, दिनेश गुप्ता, लक्की, अनिल, संजीव गुप्ता, अनुपम बख्शी, राजकुमार, लेखराम सेन, सुनील, राजकुमार रघु और नवीन सोनी सहित बड़ी संख्या में कारोबारी उपस्थित रहे।