{"_id":"5e1610388ebc3e696a2ea708","slug":"trade-union-bilaspur-news-sml320361966","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों ने बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों ने बोला हल्ला
विज्ञापन
लिसपुर मे मांगों को लेकर रैली निकालते एटक यूनियन के पदाधिकारी एवं अन्य।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर ट्रेड यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर बिलासपुर में सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शन में एटक, इंटक, सीटू, मिड डे मील वर्कर यूनियन, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन, आशा वर्कर्स यूनियन, बैंक ऑफिसर एसोसिएशन, बीमा कर्मी, भवन निर्माण मजदूर यूनियन, मनरेगा वर्कर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन, सफाई कर्मचारी यूनियन, ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। विरोध प्रदर्शन लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर मेन मार्केट होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचा।
विरोध प्रदर्शन एटक के जिला अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर, इंटक के जिला अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, सीटू के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर जम कर हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार अब तक की सबसे विफल सरकार साबित हुई है। कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पिछले 4 साल में 50 लाख मजदूर घर बैठ गए हैं। केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने में भी असफल हुई है। कहा कि मोदी सरकार ट्रेड यूनियनों को खत्म करने के लिए नया लेबर कोड ला रही है जो ट्रेड यूनियनों को किसी भी हाल में मंजूर नहीं है।
कहा कि आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर और मनरेगा का बजट लगातार कम किया जा रहा है। महंगाई इस कदर है कि प्याज ही 150 रुपये किलो तक बिक रहा है। महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार को न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि हड़ताल का अधिकार जो हमें भारत का संविधान देता है केंद्र सरकार उसे भी छीनने के प्रयास में लगी है। इन सब मुद्दों पर केंद्र सरकार लोगों को भटका रही है और हिंदू-मुस्लमान के नाम पर लड़ा रही है। संचालन एटक राज्य सचिव एवं प्रवक्ता प्रवेश चंदेल ने किया। इस मौके पर शुभम ठाकुर आदि ने भाग लिया।