फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tractor thrown in a ditch after stealing, thief absconding

चोरी करने के बाद खाई में ट्रैक्टर फेंक कर फरार हुआ चोर

Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tractor thrown in a ditch after stealing, thief absconding
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के बद्दाघाट कस्बे में चोरों ने एक घर के आंगन से ट्रैक्टर चोरी करने के प्रयास किया। चोर ट्रैक्टर को चोरी कर थोड़ी दूर तक ले भी गए, लेकिन ट्रैक्टर मालिक ने उनका पीछा किया। वही,ं मालिक को पीछा करते देख चोरों ने ट्रैक्टर को पहाड़ी से नीचे धकेल दिया और खुद मौके से फ रार हो गए।
विज्ञापन

चोरी की इस बारदात की क्षेत्र में काफी चर्चा है। जानकारी के अनुसार बद्दाघाट निवासी सतीश कुमार ने अपना ट्रैक्टर बुधवार शाम को अपने घर के आंगन में खड़ा किया था। रोजाना की तरह वह खाना खाकर सो गए। रात करीब 1.00 बजे सतीश को ट्रैक्टर के स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर सतीश घर के लेंटर पर निकल कर देखने लगा तो उसे एक युवक उनके ट्रैक्टर को बरठीं के तरफ ले जाते दिखा। सतीश ने एकदम घर के बाहर निकलकर अपने स्कूटर से ट्रैक्टर का पीछा किया। बद्दाघाट से महज आधा किलोमीटर दूर तक ट्रैक्टर चोरी करने वाले व्यक्ति ने मालिक को आता देख ट्रैक्टर पहाड़ी से नीचे धकेल दिया और खुद ट्रैक्टर से छलांग लगाकर भाग गया।
विज्ञापन

सतीश ने बताया कि उसने इस घटना की जानकारी परिजनों और आसपड़ोस के लोगों को दी। रात को ही पुलिस को सूचित कर दिया। लोगों ने मिलकर चोर को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन चोर भाग चुका था। वीरवार सुबह ट्रैक्टर को खाई से बाहर निकाला गया। खाई में फेंकने से ट्रैक्टर का करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। पुलिस टीम रात को ही मौके पर गई थी। मामले की तहकीकात जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed