फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   tourist buses inter in state without permission

बिना परमिशन स्वारघाट पहुंची बाहरी राज्यों से पांच टूरिस्ट बसें

Sun, 20 Jun 2021 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
tourist buses inter in state without permission
स्वारघाट (बिलासपुर)। जिला सोलन के बद्दी, नालागढ़, पंजैहरा नाकों को क्रॉस कर पांच टूरिस्ट बसें बिना परमिशन स्वारघाट बस अड्डे पर पहुंच गईं। स्वारघाट पुलिस ने चालान काटकर पांच टूरिस्ट बस मालिकों को 22 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बसों में यूपी, बिहार, पश्चिमी बंगाल और दिल्ली के कामगार और टूरिस्ट सवार थे। दो वॉल्वो बसें थी जबकि तीन बसें सामान्य थीं। पुलिस ने स्वारघाट में इन बसों को रोका और चार बसों को पांच-पांच हजार रुपये और एक मिनी बस को दो हजार रुपये जुर्माना ठोका है। सभी बसें रविवार सुबह चार बजे से 11 बजे के बीच बद्दी व पंजेहरा से होकर स्वारघाट पहुंची हैं। जिन्हें स्वारघाट पुलिस ने रोका।
विज्ञापन

रविवार सुबह चार बजे पीबी 01 बी 4768 और एचआर 38 जेड 3875 दो वोल्वो बसें नालागढ़ की तरफ से आईं। दोनों बसों में करीब 30-30 यात्री सवार थे। कुछ सवारियों के पास ही ई-पास थे। इसके बाद सुबह 6 बजे एक प्राइवेट बस एचपी 69-7241 पहुंची। इसमें करीब 30 यात्री थे। ग्यारह बजे निजी बस एचपी 67- 9799 पहुंची, इसमें बिहार के 35 व्यक्ति सवार थे। निजी बस एचपी 67-5554 करीब 35 यात्रियों को लेकर वेस्ट बंगाल से वाया बद्दी, नालागढ़ होकर स्वारघाट पहुंची। वेस्ट बंगाल व बिहार से आई बसों में सवारियों के पास ई-पास नहीं था। इन बसों में 50 प्रतिशत क्षमता से ज्यादा सवारियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी नयनादेवी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि रविवार को दो वॉल्वो बसें और तीन सामान्य निजी बसें नालागढ़ की तरफ से स्वारघाट पहुंची हैं। अधिकतर सवारियों के पास ई-पास नहीं थे। इन बसों की परमिशन भी नहीं थी। इसके चलते चार बसों को पांच-पांच हजार और एक बस को दो हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed