{"_id":"692d9c407ac99d3d3f0f61ad","slug":"told-the-importance-of-service-leadership-and-teamwork-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-149411-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सेवा, नेतृत्व और टीमवर्क का बताया महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सेवा, नेतृत्व और टीमवर्क का बताया महत्व
विज्ञापन
डीएवी घुमारवीं में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन पर मौजूद स्वयंसेवी व अध्यापक। संवाद
डीएवी घुमारवीं में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल घुमारवीं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने की।
समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान की गतिविधियों की प्रस्तुति दी। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने कहा कि एनएसएस स्वयं सेवा, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता की प्रेरणा देता है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी और सभी स्वयंसेवकों की प्रशंसा की।
समापन दिवस पर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, जल–संरक्षण जागरूकता, स्वास्थ्य सर्वेक्षण, सड़क सुरक्षा रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित कई गतिविधियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम अधिकारी अनिल शर्मा ने शिविर की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की और बताया कि सात दिनों के दौरान स्वयंसेवकों ने सेवा, नेतृत्व और टीमवर्क के महत्व को सीखा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया।