{"_id":"65a5336f7a8c3d2f9905758e","slug":"told-the-importance-of-education-to-the-people-in-nanawan-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-11770-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ननावां में लोगों को बताया शिक्षा का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ननावां में लोगों को बताया शिक्षा का महत्व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक सोमवार को ग्राम पंचायत ननावां में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के सदर खंड प्रधान इंद्र सिंह ने की। बैठक में गांव के वरिष्ठ जनों, महिलाओं और युवाओं ने विशेष तौर पर भाग लिया।
इस मौके पर मोर्चा के बौद्धिक प्रमुख ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा हर समस्या का समाधान है। तार्किक होने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अनपढ़ रह जाता है तो वह हर स्तर पर दबाया जाता है, क्योंकि वह अशिक्षित है और उसे अपने अधिकारों की जानकारी नहीं है। बंसल ने कहा कि संविधान में हर व्यक्ति को अपना जीवन जीने का अधिकार दिया गया है। ऐसे में कोई भी एक दूसरे पर दबंगता से शासन नहीं कर सकता है। यदि कोई ऐसा करता है तो वह अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए यदि व्यक्ति शिक्षित होगा तो वह अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होगा और किसी भी स्तर पर अपने हकों के लिए लड़ सकता है। इस मौके पर बर्फी देवी, तुलसीराम, विजय राम, मदनलाल, इंद्र सिंह, विपिन बंसल, सीता राम, रमेश कैंथ, बलिराम, रतनलाल, सोहन लाल, रूपलाल, सुंकाराम, संजय कुमार दीप कुमार और रोशन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।