फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Toilets closed at Jhanduta bus stand, women face more problems

Bilaspur News: झंडूता बस स्टैंड पर शौचालय बंद, महिलाओं को ज्यादा दिक्कत

Wed, 15 Apr 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Toilets closed at Jhanduta bus stand, women face more problems
झंडूता बस स्टैंड पर बंद पड़ा शौचालय। संवाद
शौचालय बनाने के लिए नए सिरे से चल रही प्रक्रिया
विज्ञापन

लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को नहीं मिल रही सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर) झंडूता विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर शौचालय की सुविधा न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को झेलनी पड़ रही है।
झंडूता क्षेत्र प्रशासनिक दृष्टि से एक प्रमुख केंद्र है। यहां एसडीएम कार्यालय, तहसील, विकास खंड कार्यालय, सिविल कोर्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विभिन्न विभागों के मंडलीय कार्यालय, बैंक, पुलिस थाना समेत कई सरकारी संस्थान स्थापित हैं। इसके अलावा बस स्टैंड पर रोजाना सैकड़ों यात्रियों, दुकानदारों और निजी व सरकारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद बस स्टैंड पर शौचालय सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को मजबूरन इधर-उधर जाना पड़ता है। खासकर महिलाओं के लिए यह स्थिति बेहद असुविधाजनक बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि विकास खंड कार्यालय के माध्यम से यहां शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन तकनीकी खामियों और विभागीय लापरवाही के चलते यह लंबे समय से बंद पड़ा है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को इस मूलभूत सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा, जिससे प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बस स्टैंड के पास जल्द शौचालय निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी संजीव पुरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पहले बनाए गए शौचालय में कमियां होने के कारण उसे बंद करना पड़ा। अब नए सिरे से भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही बस स्टैंड के नजदीक शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed