फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three youths arrested with 5.65 grams of chitta

Bilaspur News: तीन युवक 5.65 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three youths arrested with 5.65 grams of chitta
- पंजाब से प्रदेश में ला रहे थे मादक पदार्थ
विज्ञापन

- पुलिस की विशेष टीम ने गरामोड़ा के पास पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस की विशेष टीम ने 5.65 ग्राम चिट्टा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब की ओर से प्रदेश में आ रहे थे। इसी बीच पंजाब सीमा के पास गरामोड़ा में पकड़े गए।

जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामोड़ा टोल प्लाजा के पास वीरवार रात को नाकाबंदी की थी। इसी बीच पंजाब की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। कार सवार तीनों युवकों के हाव भाव घबराए हुए लगे। शक पर कार और उनकी तलाशी ली गई तो 5.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान निखिल कुमार निवासी गांव खिलड़ा डाकघर मैरामसीत तहसील सुंदरनगर मंडी, जसवीर कुमार निवासी गांव जरल डाकघर जुगाहण तहसील सुंदरनगर और वीरेंद्र निवासी गांव बुशहर डाकघर गलंवां तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed