{"_id":"68e660a7afe746d69904dab6","slug":"three-poklanes-and-six-jcbs-removed-the-debris-from-the-site-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-146080-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तीन पोकलेन और छह जेसीबी से हटाया घटना स्थल का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तीन पोकलेन और छह जेसीबी से हटाया घटना स्थल का मलबा
Wed, 08 Oct 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
भल्लू के पास पहाड़ी को काटती पोकलेन। संवाद
लोनिवि ने चिन्हित किए जिले में खतरे वाले पहाड़
घुमारवीं-शाहतलाई सड़क मार्ग के सुधार पर खर्च होंगे 34 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी/बरठीं(बिलासपुर)। भल्लू पुल के पास हुए बस हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से पहाड़ी का मलबा हटाया गया। विभाग की छह जेसीबी और तीन पोकलेन इस कार्य में जुटी रहीं। साथ ही विभाग ने इस क्षेत्र में खतरे वाली पहाड़ियों को भी चिह्नित कर लिया है।
विभाग ने रातभर रेस्क्यू के बाद सुबह से ही सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया। करीब 10 कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम ने तीन पोकलेन और छह जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सड़क को दुरुस्त कर दिया है। साथ ही, उसी पहाड़ी को नीचे गिरा दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना न हो। अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता राकेश शर्मा, सहायक अभियंता सचिन नड्डा और कनिष्ठ अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर कार्य की निगरानी की। जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग ने क्षेत्र के विभिन्न खतरे वाले स्थानों को चिन्हित कर लिया है। इन स्थलों का प्राक्कलन तैयार कर जल्द ही वहां सुधार कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित यात्रा का माहौल मिल सके। उन्होंने बताया कि भल्लू की पहाड़ी को पोकलेन की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहाड़ी को काट दिया गया है। पिछले 40 साल से यह पहाड़ी टिकी थी, लेकिन एकाएक यह पहाड़ी दरक गई। कहा कि यहां पर सुरक्षित कदम उठाए जा रहे हैं। पहाड़ी का स्टेपलाइजेशन किया जाएगा। आधुनिक तरीके से इस पहाड़ी को काटा जाएगा ताकि कोई हादसा न हो। ठाकुर ने कहा कि घुमारवीं-शाहतलाई सड़क के विस्तारीकरण व नवीनीकरण के लिये 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्य में सबसे महत्वपूर्ण ब्लैक स्पाट जो होंगे उन्हें नई तकनीक से बेहतर बनाकर सुरक्षित किया जाएगा। विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे जहां भी खतरे वाले स्थान देखें, उसकी जानकारी विभाग को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इनसेट
आठ साल के राहुल का शव 12 घंटे बाद मिला
लगभग 12 घंटे बाद राहत दल को आठ वर्षीय राहुल का शव मलबे के अंदर से मिला। यह दृश्य इतना हृदयविदारक था कि वहां मौजूद लोग सिसक उठे। हादसे में कई घरों के चिराग बुझ गए।