फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three persons arrested with chitta, opium and Rs 1.56 lakh

Bilaspur News: चिट्टा, अफीम और 1.56 लाख रुपये के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three persons arrested with chitta, opium and Rs 1.56 lakh
- झंडूता और स्वारघाट थाना पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस ने दो मामलों में तीन व्यक्तियों को चिट्टा, अफीम और 1.56 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पहले मामले में स्वारघाट थाना पुलिस ने पंजाब की सीमा के पास गरामोड़ा में कार सवार दो व्यक्तियों से 29.7 ग्राम चिट्टा और 1.40 लाख रुपये बरामद किया है। पुलिस को यह सफलता किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर की गई नाकाबंदी के दौरान मिली। पुलिस ने पंजाब की ओर से आ रही एक कार को रोका। कार की तलाशी ली गई तो नकदी और चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अजय कुमार और मनोज कुमार निवासी लगट डाकघर बरमाणा बिलासपुर के रूप में हुई है। दूसरे मामले में झंडूता थाना पुलिस ने एक युवक से 5.17 अफीम, 52 मिलीग्राम चिट्टा और 16 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस युवक को गश्त के दौरान बैहना जट्टां में पकड़ा है। आरोपी पैराफिट पर बैठी हुआ था। पुलिस की गाड़ी को देख वह भागने लगा। उसने एक लिफाफा भी घास में भी फेंक दिया। पुलिस जवानों ने उसे पकड़ा और फेंकी हुए लिफाफे को भी ढूंढा। इसमें अफीम और चिट्टा पाया गया। वहीं, पैराफिट पर पड़ी 16 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई। आरोपी की पहचान दीपक चंदेल निवासी गांव बैरी दड़ोलां डाकघर बैहनाजट्टां तहसील झंडूता बिलासपुर के रूप में हुई है। मामलों की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed