फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three families in darkness for six days, children's education and daily work affected

Bilaspur News: छह दिन से अंधेरे में तीन परिवार, बच्चों की पढ़ाई व दैनिक कार्य प्रभावित

Mon, 08 Sep 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 08 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three families in darkness for six days, children's education and daily work affected
राजपुरा गांव में बिजली पोल विवाद बना परेशानी का कारण
विज्ञापन

बिजली से चलने वाले उपकरण बंद होने से हो रही है समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। बिलासपुर सदर खंड की ग्राम पंचायत राजपुरा के तीन परिवार पिछले छह दिनों से बिजली गुल होने से अंधरे में रहने को मजबूर हैं। बरसात और उमस भरे मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई ठप है बल्कि ग्रामीणों के दैनिक कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
नरेंद्र ठाकुर, सुरेश कुमार और रामजीदास ने बताया कि पिछले सप्ताह बिजली का पोल गिरने से पूरे इलाके की आपूर्ति बंद हो गई थी। बोर्ड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ परिवारों की बिजली तो बहाल कर दी, लेकिन तीन परिवार अब भी अंधेरे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मिलकर समस्या बताई, मगर कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर होमवर्क तक प्रभावित है। वहीं पशुओं के लिए चारा काटने में परेशानी हो रही है, और छोटे-छोटे घरेलू उपकरण भी काम नहीं कर पा रहे हैं। महिलाओं को रसोई तक के कामों में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इस बारे में विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता सन्नी जगोता ने बताया कि बिजली का पोल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। जहां नया पोल लगाया जाना है, वहां एक परिवार ने आपत्ति जताई है और विरोध किया है।
विज्ञापन

मामला एसडीएम बिलासपुर के ध्यान में लाया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान कर प्रभावित परिवारों की बिजली बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से छह दिन तक वंचित रखना प्रशासनिक लापरवाही है। उन्होंने मांग उठाई है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में फिर से ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed