फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   thousands of piligrim take darshan in naina devi temple on sunday

भारी बारिश में मां नयनादेवी के दर्शकों को लगी रहीं भक्तों की कतारें

Sun, 17 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयना देवी/स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयना देवी/स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Sun, 17 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
thousands of piligrim take darshan in naina devi temple on sunday
naina devi - फोटो : अमर उजाला

 विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में तेज बरसात के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दिन भर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवी के दर माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


श्रावण के महीने का पहला रविवार होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ देवी दर्शन के लिए उमड़ना शुरू हो गई थी। देखते ही देखते श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। हालत यह थी कि भारी बारिश भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक पाई। बारिश में शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं की आस्था देखते बन रही थी।
विज्ञापन


रविवार को हिमाचल, हरियाणा, बिहार और अन्य राज्यों से श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। पूरा दिन श्री नयना देवी क्षेत्र मां के जयकारों से गूंजता रहा। इसके अलावा माता की प्राचीन गुफा में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के पिंडी के दर्शन किए। गुफा में भी श्रद्धालुओं ने घंटों लाइनों में खड़े होने के बाद मां के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर अधिकारी मदन सिंह ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। जबकि मंदिर न्यास ने श्रद्धालुयों की सुख-सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। मंदिर के बाहर बसी पठाना के श्रद्धालुयों ने ठंडे पानी की छबील लगाई। जबकि श्रद्धालुओं ने निकासी गेट पर बिस्कुट एवं ठंडी खीर भी श्रद्धालुओं को परोसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed