{"_id":"6159e9518ebc3e0bc6260b20","slug":"thieft-in-three-shops-in-bilaspur-bilaspur-news-sml3860367172","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों से लाखों की नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों से लाखों की नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन
स्वारघाट में तोड़ा गया दुकान का शटर।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के लोअर बाजार में शनिवार रात को चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ किया है। रविवार सुबह दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्होंने शटर टूटे हुए पाए। जोघों पुलिस चौकी में केस दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात स्वारघाट के लोअर बाजार में अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकानदार जयकृष्ण ने बताया कि दुकान से 25 हजार के नोटों के हार और गल्ले से कुछ नकदी चोरी हुई है। वहीं करियाना के थोक विक्रेता विक्की ने बताया कि उसकी दुकान के शटर तोड़कर डेढ़ लाख कैश चुराकर शातिर फरार हो गए हैं। वहीं मदन लाल ने बताया कि उसकी मनियारी की दुकान से 12 हजार के नोटों के हारों पर शातिरों ने हाथ साफ किया है।
रविवार सुबह जैसे ही चोरी की घटना का पता चला तो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस थाना जोघों के पुलिस अधिकारी हरजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के बयान कलमबद्ध करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।