फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   thieft in temple

शातिरों ने काली माता मंदिर के दान पात्र से उड़ाई नकदी

Wed, 10 Nov 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
thieft in temple
काली माता मंदिर स्वारघाट में तोड़ा गया दानपात्र। - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के समीपवर्ती प्राचीन काली माता मंदिर में चोरों ने दान पात्र तोड़कर करीब 3 हजार नकदी को उड़ा ली है। यही नहीं मंदिर सराय के चार तालों को तोड़कर सामान चोरी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में उक्त सारी वारदात कैद हो गई है। इस घटना का पता मंदिर कमेटी के सदस्यों को बुधवार सुबह चला। जब वे रोजाना की तरह सुबह पूजा और आरती करने पहुंचे तो मंदिर का मुख्य दरवाजे व दानपात्र के टाले टूटे हुए थे। मंदिर कमेटी के प्रधान कर्म चंद ने बताया कि पुलिस थाना स्वारघाट में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई गई है। कर्मचंद ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में तीन-चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन शातिर आज दिन तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। स्वारघाट पुलिस थाना के प्रभारी हरपाल सिंह राणा टीम सहित मौके पर पहुंचे और गहनता से छानबीन की। थाना प्रभारी हरपाल सिंह राणा ने बताया कि पुलिस छानबीन करने में जुटी है जल्द ही चोर शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed