फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Thief stolen cash and jewllers locker broken in rishikesh bilashpur

ताला तोड़ घर से लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गए चोर

Fri, 21 Oct 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Thief  stolen cash and jewllers locker broken in rishikesh bilashpur
ऋषिकेश (बिलासपुर)। झंडूता थाना के अंतर्गत कल्लर में चोर एक घर के ताले तोड़ कर लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गए। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। मामले की शिकायत थाना में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सरोज कुमारी, पत्नी सुरेश कुमार, निवासी गांव कल्लर तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर ने बताया कि वीरवार सुबह उनका पूरा परिवार भयाणू पीर मंदिर माथा टेकने गया था। जब घर वापस आए तो घर में जाली वाला दरवाजा खोलने पर अंदर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे में रखी अलमारी में रखे कपड़े और लॉकर में रखे गहनों की डिब्बियां बाहर फर्श पर पड़ी थी। जांच करने पर सोने का गले का सेट, झुमके, मंगलसूत्र, मांग टीका, नथ, चाक, नाक की चार तिलियां और चांदी की पायल की जोड़ी गायब थी। गहनों को कोई अंजान व्यक्ति दिन के समय कमरे का ताला और अलमारी के दरवाजों को तोड़कर चोरी करके ले गया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed