फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   thief

कार के टायर चोरी करते दो धरे,भराड़ी में केस दर्ज

Thu, 06 Feb 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
thief
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना में कार के टायर चोरी करने वाले दो चोरों के खिलाफ पड़यालग के एक व्यक्ति ने केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना के तहत पड़यालग गांव के निखिल ठाकुर ने पुलिस को शिकायत दी है कि बुधवार रात जब वह किसी काम से जागा तो उसने देखा कि उसके घर के बाहर दो लोग कार के टायर खोल रहे थे। उसने यह बात अपने भाई को बताई और जब वह अपने भाई के साथ उनकी तरफ गया तो चोर उन्हें देखकर भाग गए। लेकिन उस समय भराड़ी पुलिस दधोल बाजार की तरफ गश्त पर थी और उन्होंने भागते हुए चोरों को हिरासत में ले लिया। घुमारवीं डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि चोर पुलिस हिरासत में हैं। वहीं चोरों के खिलाफ भराड़ी थाना में भांदंस की धारा 379, 511 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed