फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   There is a positive attitude among the public regarding the successful tenure of two years: Heerapal

दो वर्ष के सफल कार्यकाल को लेकर जनता में सकारात्मक दृष्टिकोण : हीरापाल

Mon, 09 Dec 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 09 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
There is a positive attitude among the public regarding the successful tenure of two years: Heerapal
-राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों ने लिया भाग
विज्ञापन

सरकार के कार्यक्रम के लिए डंगार में की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ब्लॉक घुमारवीं की बैठक ग्राम पंचायत डंगार में हुई, बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक संयोजक प्यार चंद ने की, जबकि हिमाचल प्रदेश के सह संयोजक, हमीरपुर लोकसभा प्रभारी ठाकुर हीरा पाल सिंह मुख्य अतिथि रहे।

इस अवसर पर 11 दिसंबर को बिलासपुर में होने वाले हिमाचल प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के जश्न के कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। हीरा पाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल को लेकर जनता में सकारात्मक दृष्टिकोण है। उन्होंने स्थानीय मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मंत्री बनने के बाद बिलासपुर का महत्व और बढ़ गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इस ऐतिहासिक अवसर के लिए बिलासपुर का चयन करना क्षेत्र के नेताओं और जनता के लिए गर्व की बात है। संगठन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। विभिन्न ब्लॉकों में बैठक कर जनता से अधिक से अधिक संख्या में बिलासपुर पहुंचने की अपील की जा रही है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने सरकार से मांग की कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं को वैसी ही शक्तियां प्रदान की जाएं, जैसी केरल में दी गई हैं। संगठन का मानना है कि इससे प्रदेश के विकास में और तेजी आएगी। बैठक में पंचायत समिति सदस्य सुनीता चंदेल, सविता कुमारी, ज्ञानचंद, पंकज कुमार, दिनेश पवार, उप प्रधान लहरी, अक्षय शर्मा, कई स्थानीय लोगों एवं महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed