फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Theft by breaking the locks in the farm house in Bilaspur

बिलासपुर में फार्म हाउस में ताले तोड़कर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the locks in the farm house in Bilaspur
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने ग्राम प्रधान के फार्म हाउस को निशाना बनाकर कमरों के ताले तोड़ लिए और अलमारी में रखी नकदी, जेवर आदि सामान चुरा लिया। बाद में चोरों ने ग्राम प्रधान के ताऊ के घर में घुसने का प्रयास किया तो जाग हो गई। शोरशराबा होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल में भाग गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान के तीर्थ यात्रा पर जाने की वजह से तहरीर न मिल पाने के कारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की उत्तराखंड सीमांत रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा के ग्राम प्रधान रणधीर सिंह विर्क के मुताबिक वह अपने परिवार के साथ मंगलवार को पंजाब आए हुए हैं। वह अपने दामाद नवजोत सिंह और पुत्री को छोड़ गए हैं। बताते हैं कि मंगलवार की रात करीब दो बजे कुछ बदमाश दीवार लांघकर उनके फार्म हाउस में घुस गए और कमरों के ताले तोड़कर करीब सवा लाख रुपये नकदी और सोने व चांदी के जेवर आदि चुरा कर ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने उनके पड़ोस में रह रहे उनके ताऊ गुरतेज सिंह के फार्म हाउस में घुसने का जब प्रयास किया, तो जाग हो गई। शोरशराबा होने पर बदमाश जंगल में फायरिंग करते हुए भागने लगे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर आदि से बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। नवजोत आदि ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। रूद्र विलास चौकी प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed