फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The team of Sports and M.Com department became the winner in the Pithu competition

Bilaspur News: पीठू स्पर्धा में स्पोट्र्स और एमकॉम विभाग की टीम बनी विजेता

Thu, 06 Mar 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 06 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The team of Sports and M.Com department became the winner in the Pithu competition
बिलासपुर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रका
-घुमारवीं कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं/बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट की शुरुआत हुई। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने की।

इस दौरान म्यूजिकल चेयर, पीठू, रस्साकशी जैसी परंपरागत और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। लडक़ों की पीठू स्पर्धा में एमकॉम विभाग की टीम विजेता और बीबीए/बीसीए विभाग की टीम उपविजेता रहा।। रस्साकशी में बीबीए/बीसीए विभाग की टीम विजेता और एमकॉम विभाग की टीम उपविजेता रहा। लड़कियों की पीठू स्पर्धा में स्पोट्रर्स की टीम विजेता और बीएससी विभाग की टीम उपविजेता रही। रस्साकशी में स्पोट्रर्स की टीम विजेता और बीबीए/बीसीए विभाग की टीम उपविजेता रही। शिक्षकों की बलून गेम में सचिन और अंजलि विजेता रहे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने विद्यार्थियों से इन खेलों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में भी सहायता मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ समय शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने की सलाह भी दी। इस वार्षिक एथलीट मीट की संयोजक व शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की अध्यक्ष डॉ. अंजू ने कहा कि शुक्रवार को शॉट पुट, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, जैवलिन थ्रो जैसी कई खेले आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्राध्यापक,कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बिलासपुर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रका

बिलासपुर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रका

बिलासपुर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रका

बिलासपुर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रका

बिलासपुर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रका

बिलासपुर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed