फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The teacher beat the children with a stick

Bilaspur News: अध्यापिका ने की बच्चों की डंडे से पिटाई

Tue, 18 Jun 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
The teacher beat the children with a stick
- अभिभावकों की शिकायत के बाद विभाग ने दूसरे स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर भेजा
विज्ञापन

- हीरापुर स्कूल में हुई घटना पर मंगलवार को हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला हीरापुर में अध्यापिका ने बच्चों की डंडे से की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत अभिभावकों ने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी घुमारवीं-2 को दी। विभाग ने कार्रवाई करते हुए अध्यापिका को दूसरे स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया है। मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक स्कूल में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी घुमारवीं ने की। बैठक में अभिभावकों ने एक जेबीटी अध्यापिका पर बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने रखा। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कक्षा दूसरी और तीसरी में पढ़ने वाले उनके बच्चों की अध्यापिका ने डंडे से पिटाई की। अभिभावकों ने अध्यापक को भी स्कूल से स्थानांतरित करने की मांग की। अभिभावकों का कहा कि स्कूल में सेवाएं दे रहे दोनों अध्यापकों का शीघ्र तबादला नहीं किया गया तो बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी। हालांकि बैठक उपस्थित आरोपी अध्यापिका ने लिखित रूप में माफी भी मांगी है। अध्यापिका ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में बच्चों के साथ प्यार और बिना किसी भेदभाव से पढ़ाने की बात भी लिखी है। बावजूद इसके अभिभावक दोनों अध्यापकों को स्कूल से स्थानांतरित करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यापिका को दूसरे स्कूल में प्रतिनियुक्ति देकर अभिभावकों का गुस्सा ठंडा करने की कोशिश की। हालांकि अभिभावक स्कूल से दूसरे अध्यापक को भी स्थानांतरण करने की मांग दोहराते रहे। लेकिन बैठक में मौजूद अधिकारी ने किसी तरह मामले को शांत किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और चाइल्ड हेल्पलाइन बिलासपुर के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कोट्
कुछ अभिभावकों ने स्कूल अध्यापिका की ओर से बच्चों की डंडे से पिटाई करने की शिकायत की थी। मामले की जांच की गई। अध्यापिका ने लिखित रूप से माफी मांगी है। फिलहाल अध्यापिका की दूसरे स्कूल में प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। साथ ही मामला उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

- निर्मला देवी, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, घुमारवीं-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed