फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The strike by 108 and 102 ambulance workers continued for the third day.

Bilaspur News: तीसरे दिन भी जारी रही 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल

Sat, 14 Feb 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 14 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The strike by 108 and 102 ambulance workers continued for the third day.
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में हड़ताल पर बैठे 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी। संवाद
कल शिमला में प्रदेश स्तरीय रैली में लेंगे भाग
विज्ञापन

मांगे पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी जारी रख सकते हैं हड़ताल
वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे संचालित की जा रही सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों की पांच दिन की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे सेवाएं संचालित की जा रही हैं। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के परिसर में कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
यूनियन के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी प्रबंधन व सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। मजबूर होकर कर्मचारियों को पांच दिन की हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में माननीय हाईकोर्ट, सीजेएम कोर्ट व लेबर कोर्ट द्वारा पारित न्यूनतम वेतन का भुगतान शामिल है। इसके अलावा 12 घंटे की ड्यूटी पर डबल ओवरटाइम देने, कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न बंद करने और भविष्य निधि, ग्रेच्युटी व अर्जित अवकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं लागू करने की मांग भी की जा रही है। संजीव कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को जीवीके ईएमआरआई और मेडस्वान फाउंडेशन के माध्यम से वेतन का नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने और वेतन में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों से लगातार 12-12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है, लेकिन नियमानुसार भुगतान नहीं किया जा रहा। इससे कर्मचारियों में रोष है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। संजीव कुमार ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रबंधन ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कर्मचारी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना चाहते हैं, लेकिन अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना भी मजबूरी है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि पांच दिन की हड़ताल पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जारी रहेगी। 16 फरवरी को शिमला में प्रदेश यूनियन की रैली है, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। यदि सरकार मांगे नहीं मानती है तो कर्मचारी हड़ताल जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed