फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The state government completely failed to deal with the disaster: Trilok

आपदा से निपटने में पूरी तरह से नाकाम प्रदेश सरकार : त्रिलोक

Thu, 24 Aug 2023 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
The state government completely failed to deal with the disaster: Trilok
- विधायक ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदा से निपटने में पूरी तरह से नाकाम रही है। बड़ी संख्या में लोगों के रिहायशी मकान ध्वस्त हो गए हैं, लेकिन प्रभावितों तक सरकार की ओर से कोई राहत नहीं पहुंच रही है। यहां तक कि उन्हें तिरपाल तक नहीं मिल रहे हैं। यह बात सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कही।

उन्होंने कहा कि चाहे सरकार के मंत्री और विधायक हों या कांग्रेस के अन्य नेता, सभी केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में व्यस्त हैं। वीरवार को विधायक ने सदर विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित कई इलाकों का दौरा करने के साथ ही लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानीं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से जहां बड़ी संख्या में सड़कें बंद हैं, वहीं कई लोगों के रिहायशी मकान जमींदोज हो गए हैं। रसोईघर, शौचालय और मवेशीखाने भी ढहे हैं। केंद्र की ओर से हिमाचल को लगातार मदद दी जा रही है, लेकिन आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने के बजाए प्रदेश सरकार और कांग्रेस के नेता केवल केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने में ही व्यस्त हैं। बेघर हुए लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या नया आशियाना बनाने की है। जमीन धंस जाने से उस पर नया मकान बनाना संभव नहीं है। सरकार को इस मामले पर गंभीरता से विचार करके बेघर लोगों को किसी सुरक्षित स्थान पर कम से कम एक-एक बीघा जमीन आवंटित करनी चाहिए। सरकार चाहे तो वह इसके बदले में लोगों की धंस चुकी जमीन ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed