फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The post of ophthalmologist has been vacant for one year in Markand Hospital.

Bilaspur News: मार्कंड अस्पताल में एक साल से नेत्र विशेषज्ञ का पद खाली

Thu, 18 Jan 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
The post of ophthalmologist has been vacant for one year in Markand Hospital.
आंखों से संबंधित इलाज के लिए लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल मार्कंड और सीएचसी घवांडल में करीब एक साल से (नेत्र विशेषज्ञ) ऑप्थेल्मिक अधिकारी का पद करीब एक साल से खाली चल रहा है। यहां पर आंखों का इलाज करवाने वाले लोगों को जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को समय के साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसी भी प्रकार का मेडिकल करवाने के लिए आंखों का टेस्ट जरूरी होता है। सिविल अस्पताल मार्कंड में बाकी टेस्ट हो जाएं तो आंखों की जांच के लिए जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। आंखों की अधिकतर समस्या बुजुर्गों को होती है। उन्हें इस अस्पताल से आंखों के इलाज के बगैर वापस जाना पड़ता है। इस क्षेत्र की करीब 40 हजार की आबादी सिविल अस्पताल मार्कंड पर निर्भर है। इतने लंबे समय से ऑप्थेल्मिक अधिकारी का पद खाली होने के कारण लोगों में रोष है। इसी तरह श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल में भी पिछले करीब एक साल के ऑप्थेल्मिक अधिकारी का पद खाली है। इस कारण इस क्षेत्र की हजारों की आबादी को आनंदपुर साहिब या निजी अस्पतालों में आंखों से संबंधित इलाज के लिए जाना पड़ता है। जानकारी के अनुसार इन स्वास्थ्य संस्थानों में सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली हुए है। भाजपा नेता दौलत राम ठाकुर, जुखाला पंचायत के प्रधान जगदीश ठाकुर, बाबूराम शर्मा, कर्मचंद ठाकुर, देव राज शर्मा, मार्कंड पंचायत के उप प्रधान देवराज शर्मा रानीकोटला पंचायत प्रधान परसराम ठाकुर, रमेश चंद और हरदयाल सिंह आदि ने स्वास्थ्य विभाग से इन पदों को जल्द भरने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
सिविल अस्पताल मार्कंड और घवांडल में ऑप्थेल्मिक अधिकारी के पद सेवानिवृति के बाद खाली हुए हैं। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

- डॉ. सुरेंद्र बावा, खंड स्वास्थ्य अधिकारी, मार्कंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed