फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Pajyal Fair will resonate with the ballads of Zakh Baba and Gugga Jaharveer.

Bilaspur News: जख बाबा व गुग्गा जाहरवीर की गाथा से गूंजेगा पज्याल मेला

Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The Pajyal Fair will resonate with the ballads of Zakh Baba and Gugga Jaharveer.
ग्राम पंचायत बड़गांव में 14 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय पज्याल जख मेले की तैया
बड़गांव में आज से 19 सितंबर तक आयोजित होगा पज्याल जख मेला, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

टमक वादन और खेल प्रतियोगिताएं होंगी आकर्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में 14 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय पज्याल जख मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंचायत और मेला समिति ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मेला समिति की बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर निर्णय लिए गए।
मेला समिति के प्रधान जंग बहादुर ठाकुर और पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर ने बताया कि मेले का शुभारंभ जख बाबा और गुग्गा जाहरवीर की गाथा तथा महाआरती से होगा। इससे पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें गांव की मंडलियों के साथ स्थानीय ग्रामीण भी भाग लेंगे। आयोजन के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में इस बार टमक वादन प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। 17 सितंबर को महिला मंडलों की खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। 18 और 19 सितंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता के साथ रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें महिला मंडलों, स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों के साथ बाहरी कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ समाजसेवी कैप्टन विद्यासागर करेंगे। बैठक के बाद मेला मैदान में मार्किंग का कार्य किया गया और दुकानदारों के लिए प्लॉट आवंटित किए गए। समिति सदस्यों ने मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी तय कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मेला समिति के सचिव धनीराम, बहादुर सिंह, सुनीत सिंह, विजय सिंह, वीरभान चंदेल, अनीता देवी, सुषमा देवी, जगदीश ठाकुर, बालकृष्ण शर्मा, गजेंद्र चंदेल, नवीन कुमार, नंदकिशोर, ख्यालीराम, जितेंद्र पाल, हरकेश गौतम, विपिन कुमार, श्यामलाल और श्रवण कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed