फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The meeting of Municipal Council Bilaspur was held under the chairmanship of Chairman Kamal Gautam.

Bilaspur News: नगर परिषद ने बहुमंजिला पार्किंग को लेकर जताई आपत्ति

Thu, 30 Jan 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The meeting of Municipal Council Bilaspur was held under the chairmanship of Chairman Kamal Gautam.
नगर परिषद बिलासपुर की बैठक में मौजूद पार्षद। संवाद
-पार्षद बोले, पार्किंग को गुरुद्वारा मार्केट के साथ जोड़ा जाए
विज्ञापन

-डिजाइन में बदलाव करने को लेकर उठाई कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर की बैठक अध्यक्ष कमल गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से बहुमंजिला पार्किंग को लेकर चर्चा की गई और प्रस्ताव पारित किया कि पार्किंग को गुरुद्वारा मार्केट के साथ जोड़ा जाए।

बैठक में सबसे पहले बहुमंजिला पार्किंग को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पार्किंग का स्वरूप बदलने को लेकर नप ने विरोध जताया। पार्षदों ने कहा कि पार्किंग का मूल उद्देश्य बाजार में आने वाले लोगों के लिए स्थान उपलब्ध कराना था लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से गुरुद्वारा मार्केट के नीचे ही लोक निर्माण विभाग की ओर से छत डालकर इसे बंद किया जा रहा है, जिससे इस पार्किंग कोई लाभ नहीं मिलेगा। इस पार्किंग के लिए करीब चार करोड़ रुपये जो सरकार की ओर से जो की पार्किंग के लिए दिया गया है, वह बेकार हो जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया पार्किंग को गुरुद्वारा मार्केट के साथ जोड़ा जाए। साथ ही इसके डिजाइन से छेड़छाड़ करने पर उचित कार्रवाई की जाए। इसके अलावा नगर परिषद के जंज घर को गिराकर नए सिरे से वहां पर बहुउद्देशीय परिसर, जिसमें पार्किंग, मैरिज पैलेस, इत्यादि बनाने पर चर्चा की गई। ऑर्गेनिक वेस्ट मशीन को किसी नई साइट पर स्थापित करने और मशीन खरीदने पर प्रस्ताव पारित हुआ। क्योंकि एसीसी की ओर से सूखा कूड़ा न लेने पर समस्या पैदा हो जाती है। इसके अलावा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने पर भी चर्चा हुई। वहीं खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कार्यकारी अधिकारी को चालान करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed