{"_id":"683da108507e1a819f0a1bdb","slug":"the-court-sent-the-accused-caught-with-a-pistol-on-five-day-police-remand-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-138179-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे पिस्टल के साथ पकड़े आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे पिस्टल के साथ पकड़े आरोपी
विज्ञापन
घुमारवीं थाना में एनडीपीएस के साथ आर्म्स एक्ट में मामला किया दर्ज
गिरफ्तार किए गए युवकों में दो सगे भाई भी शामिल
बिना लाइसेंस की पिस्टल के साथ पकड़ी गई थी चरस
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने रविवार शाम को बलोह टोल प्लाजा के समीप चरस और पिस्टल के साथ पकड़े गए चारों युवकों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ आर्म्स एक्ट में भी मामला दर्ज किया है।
पकड़े गए युवकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.0637 किलोग्राम चरस, एक लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए थे। पकड़े गए युवकों की पहचान विशाल (25) पुत्र ओमप्रकाश निवासी रामदरबार फेज-2, चंडीगढ़, अमन (22) पुत्र राकेश निवासी रामदरबार, चंडीगढ़, अभिषेक (20) पुत्र अजय कुमार और अभय (18) पुत्र अजय कुमार, दोनों निवासी राजीपुरा, हरियाणा के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि विशेष टीम ने रविवार शाम को कुल्लू से पंजाब की ओर जा रही एक संदिग्ध गाड़ी को बलोह टोल प्लाजा पर नाके के दौरान रोका था। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार युवक घबरा गए, जिससे शक के आधार पर स्थानीय व्यक्ति की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक लिफाफे में 1.637 किलोग्राम चरस और एक अवैध पिस्टल बरामद की गई, जिसमें तीन कारतूस भी लोड थे। युवकों के पास पिस्टल का कोई लाइसेंस नहीं था। पूछताछ में सामने आया है कि युवक मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हो सकते हैं और ये किसी बड़ी खेप को हरियाणा या पंजाब पहुंचाने की फिराक में थे। पुलिस अब इन सभी से रिमांड के दौरान नेटवर्क, स्रोत और संभावित खरीदारों के बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पिस्टल कहां से आई और इसका कहां इस्तेमाल होना था।