{"_id":"60e099cf8ebc3e726369d9f3","slug":"the-case-of-theft-at-the-house-of-mla-s-sister-has-not-been-resolved-yet-bilaspur-news-sml3757250121","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बाद भी हाथ नहीं लगा विधायक की बहन के घर हुई चोरी का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल बाद भी हाथ नहीं लगा विधायक की बहन के घर हुई चोरी का सुराग
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस के तहत आने वाले क्षेत्रों में पिछले लगभग डेढ़ साल में काफी चोरियों हुई हैं। पुलिस ने कुछ मामलों को चंद घंटों में ही सुलझा लिया तो कुछ अभी भी पहेली बने हुए हैं। अमरपुर पंचायत के गांव अमरपुर में चोरों ने 31 जुलाई की रात को एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
घुमारवीं थाना पुलिस में 2020 में चोरी के छह मामले दर्ज हुए हैं। चार में पुलिस को सफलता हाथ लगी है, लेकिन यह मामले छोटे ही थे। इन चार मामलों में पांच सौ रुपये उठाने, मोबाइल चोरी, स्कूटी एवं शादी के लाई गई बटलोई (चरोटी) चुराने का था, जो पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा लिए थे। 2021 में अब तक एक ही मामला दर्ज हुआ है जिसमें पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
सबसे बड़ी चोरी सदर विधायक सुभाष ठाकुर की बहन के घर पर हुई थी। लेकिन घुमारवीं पुलिस लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी इस हाई प्रोफाइल और क्षेत्र में सबसे बड़ी सोने के आभूषणों की चोरी के मामले को सुलझाने में नाकाम साबित हुई है। चोरी की घटना के बाद सेंटर रेंज डीआईजी मधुसूदन ने भी घर में जाकर घटना की स्थिति का जायजा लिया था। जिले के पुलिस कप्तान भी मौके पर मौजूद थे और चोरी की घटना को शीघ्र सुलझाने के आदेश दिए थे। लेकिन आदेश हवा हवाई ही साबित हुए हैं।
विज्ञापन
डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने कहा कि अमरपुर चोरी की घटना के लिए एसआईटी टीम गठित की गई है। टीम ने संदेह के आधार पर करीब एक हजार मोबाइल की लोकेशन को खंगाला है। जम्मू, कांगड़ा व मंडी में जो बड़ी चोरियां हुई हैं उनमें शामिल गिरोह से भी पूछताछ की गई। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। टीम अभी भी छानबीन कर रही है। उम्मीद है कि शीघ्र सफलता हाथ लगेगी।