फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The bus started moving backwards in the climb

बाल बाल दुघनाग्रस्त होने से बची बिलासपुर ब्रह्मपुखर बाया बंदला बस

Thu, 02 Sep 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
The bus started moving backwards in the climb
बंदला रोड पर निगम की बस से बिजली रैस्ट हाउस के पास उतरी सवारियां। - फोटो : BILASPUR
चढ़ाई में पीछे की ओर चलने लगी बस
विज्ञापन

सवारियों ने हड़बड़ी में नीचे उतरकर बचाई जान
बंदला रोड पर बिजली रेस्ट हाउस के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची बिलासपुर-ब्रह्मपुखर बस
घटना के समय बस में बैठी थी 35 सवारियां, चालक की सूझबूझ से टला हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बंदला सड़क पर कुछ साल पहले हुए बस हादसे के जख्म अभी भरे नहीं हैं कि आए दिन निगम की बसें इस सड़क पर हादसे का शिकार होने से बचती हैं। वीरवार शाम को भी इसी तरह का मामला सामने आया, जब परिवहन निगम की बिलासपुर-ब्रह्मपुखर बाया बंदला बस अपने 6 बजे के रूट पर जा रही थी कि बिजली के रेस्ट हाउस के पास चढ़ाई पर सवारियों से भरी बस पीछे हटने लगी। इस पर लोगों ने हड़बड़ी में बस से उतरकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को 6 बजे जैसे ही बस बंदला रोड पर बिजली रेस्ट हाउस के पास पहुंची तो चढ़ाई होने के कारण बस अपने आप पीछे हटने लगी। हालांकि चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को कंट्रोल रखा। वहीं, बस में बैठी सभी सवारियां एकदम से बस से उतर गईं, जिससे बस रूक गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद मौके पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के ऊपर निशाना साधते हुए कहा है कि निगम को आम जनमानस की जान माल की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर ब्रह्मपुखर बाया बंदला बस में हादसा होते होते बचा। उन्होंने कहा कि समझ से परे है कि बार बार कहने के बावजूद निगम खराब बसों को इस रूट पर क्यों भेजता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले निगम की खराब बस के कारण बहुत बड़ा हादसा इस रूट पर हो चुका है। इसमें कई परिवारों ने अपनों को खोया था। आशीष ठाकुर ने क्षेत्रीय प्रबंधक अधिकारी को चेताया है कि अगर निकट भविष्य में इस रूट पर कोई खराब बस भेजी गई तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम से मांग की है कि निकट भविष्य में वे इस तरह की गलती न करें। अन्यथा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर क्षेत्रीय प्रबंधक अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और निगम की होगी। वहीं, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केएल यादव ने कहा कि बस पीछे क्यों हटी, इसके कारणों का पता लगाया जाएगा। बस की जांच के बाद इसका पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed