फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The award ceremony of Indian culture knowledge test will be held on 16th February.

Bilaspur News: 16 फरवरी को होगा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार समारोह

Thu, 13 Feb 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 13 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The award ceremony of Indian culture knowledge test will be held on 16th February.
-जिला, तहसील, स्कूल स्तर पर मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
विज्ञापन

-प्रांत स्तर पर प्राथमिक पाठशाला हटवाड़ के अमन गौतम रहे दूसरे स्थान पर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय पुरस्कार पारितोषिक वितरण समारोह 16 फरवरी को गायत्री शक्तिपीठ रौड़ा सेक्टर में होगा। समारोह में जिला, तहसील, स्कूलों, तकनीकी संस्थानों और कॉलेज में पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक इं. आरके टंडन ने बताया कि प्रांतीय स्तर पर मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अलग से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। प्रांत स्तर पर 5वीं कक्षा में राजकीय प्राथमिक पाठशाला हटवाड़ के अमन गौतम ने दूसरा, प्राथमिक पाठशाला धार-टटोह के शिवांश ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। छठी कक्षा में राजकीय उच्च पाठशाला सिल्ह के कार्तिक राणा और आठवीं कक्षा में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के अदयंत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 11वीं कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तंबौल की प्रीति कुमारी ने पहला, इसी स्कूल की सानवी ठाकुर ने तीसरा और जकातखाना स्कूल की गौरी शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा में जकातखाना स्कूल की दिया कुमारी ने दूसरे स्थान पर रही। महाविद्यालय स्तर पर डाइट जुखाला की कल्पना शर्मा पहले, नीलम शर्मा दूसरे और पूनम शर्मा तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा बिलासपुर कॉलेज के सुभाष ठाकुर ने पहला, घंडालवीं कॉलेज की सोनाक्षी शर्मा ने दूसरा और श्री नयना देवी जी कॉलेज की आशा शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed