{"_id":"6a202860a616df4ed10be796","slug":"the-association-aims-to-take-fin-swimming-to-the-rural-level-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-161003-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फिन स्विमिंग को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना एसोसिएशन का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फिन स्विमिंग को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना एसोसिएशन का लक्ष्य
Wed, 03 Jun 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फिन स्विमिंग अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के राज्य महासचिव का स्वागत करते एसोसिए
बिलासपुर में 7 जून को होगी राज्य स्तरीय बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। फिन स्विमिंग अंडरवाटर स्पोर्ट्स को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह बात राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी एवं फिन स्विमिंग अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के राज्य महासचिव शोयब खान ने बिलासपुर में कही।
बिलासपुर पहुंचने पर वाटर स्पोर्ट्स कार्यालय में युवाओं और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शोयब खान का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से हिमाचल के युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कार्यरत स्विमिंग पूलों में हिमाचल के खिलाड़ियों को निशुल्क वॉटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के तहत ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान भी चलाया जाएगा। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें खेलों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 7 जून को बिलासपुर में फिन स्विमिंग अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक होगी। इसमें एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष सुनील रोहटा शामिल होंगे। इस अवसर पर अजय चंदेल, राजकुमार राणा, अश्वनी शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, अरविंद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।