फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The arrangements at the Ayurvedic Hospital, Bilaspur, were found satisfactory.

Bilaspur News: आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर की व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

Mon, 27 Apr 2026 08:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
The arrangements at the Ayurvedic Hospital, Bilaspur, were found satisfactory.
अतिरिक्त उपायुक्त ओमकंत ठाकुर बिलासपुर आयुवैदिक अस्पताल  का निरीक्षण करते हुए। संवाद
अतिरिक्त उपायुक्त ने अस्पताल किया निरीक्षण, ओपीडी, वार्डों में सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

सीवीसी मशीन उपलब्ध करवाने की विभाग ने रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर में सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, ओपीडी व्यवस्था, विभिन्न वार्डों और मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीसी ने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। ओपीडी में मरीजों की आवाजाही, पंजीकरण व्यवस्था और उपचार सेवाएं सही पाई गईं। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में जाकर वहां भर्ती मरीजों की सुविधा, दवाइयों की उपलब्धता और स्टाफ की कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से निरीक्षण के दौरान कुछ समस्याएं भी एडीसी के समक्ष रखी गईं। इनमें सीवीसी मशीन खराब होने का मामला प्रमुख रहा। अस्पताल प्रबंधन ने मशीन को जल्द दुरुस्त करवाने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुखविद्र कौर, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. रोहित कपिल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्थाएं सही पाई गई हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से रखी गई मांगों को रोगी कल्याण समिति और जिला प्रशासन के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed