फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   That charming child Natha Kado will call... Devotees danced to the bhajan.

Bilaspur News: वे मनमोहणेया बालक नाथा कदो बुलावेगा... भजन पर झूमे भक्त

Fri, 10 May 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
That charming child Natha Kado will call... Devotees danced to the bhajan.
-संतोषी माता मंदिर लेहड में भगवती जागरण आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल संतोषी माता मंदिर लेहड में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में मंगल ठाकुर एंड पार्टी के कलाकारों ने मां की एक से बढ़कर एक भेेंटे गाईं।


जागरण में देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जागरण के आयोजक एवं मंदिर पुजारी सुरेश कुमार ने बताया कि कलाकारों ने भेंट गाकर सुबह तक भक्तों को नचाए रखा। पार्टी के मुख्य कलाकार मंगल ठाकुर सहित बनिता शर्मा और तिलक शर्मा ने जाग मां संतोषी मुझे तेरा ही सहारा, गौरा यह तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है, कोई जाने ना जाने संतोषी की माया माता रानी फल देगी आज नहीं तो कल देगी, चल मईया के द्वार बुलावा आया है, जरा गेर गड्डी नो लादे किसी को भेजे मां चिट्ठी पत्री, मुझको भेजा तार, मैं आवां दर तेरे आवां, मेले जाना कालका रे मिजो वी भी लेई चल नाल, तेरे द्वारे आए शेरावाली, शाहतलाइयां वालेया मां करने दर्शन तेरे, वे मनमोहणेया बालक नाथा कदो बुलावेगा, मेला मईया दा, द्वार खड़ी संगतां माइ संगता बोल दी जयकारा भजनों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कलाकारों ने तू भीख न देगी तो मैं शोर मचा दूंगी, गुरु जी कलम दवात हथ तेरे कि चंगे साडे लेख लिखियो, ओ मेरे छबलिया ओ कृष्णा, चाटी चो मधाणी ले गया, भोले दी बरात चली गज बज के पर भी खूब धमाल मचा। इस मौके पर हनुमान, राधा-कृष्ण, सुदामा, बाबा बालक नाथ, रत्नों माई और शेरावाली की भव्य झांकियां निकाली गईं। अंत में पंडित तिलक शर्मा ने तारा रानी की कथा सुनाई। जागरण से पूर्व भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी सुरेश कुमार ने जागरण के बाद कन्या पूजन और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed