{"_id":"792114a8e918288f54726b9475337f6d","slug":"tgt-demads-90-10-ratio-in-principal-promotions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90:10 के अनुपात में मांगा प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90:10 के अनुपात में मांगा प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 06 Nov 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल पदोन्नत प्राध्यापक संघ ने मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य की पदोन्नति 90:10 के अनुपात में किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
संघ के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ धीमान, महासचिव बिहारी लाल पराशर, वित्त सचिव राज कुमार शर्मा, उपप्रधान यशवीर जम्वाल, रतनेश्वर, नंद लाल शर्मा, संयुक्त सचिव संजीव शर्मा, प्रेस सचिव मनोज शर्मा, प्रवीण कुमार, एक्शन कमेटी के चेयरमेन अश्वनी गौतम, वाईस चेयरमैन सुखदेव धीमान, चंबा जिला के प्रधान कपिल पुरी, हमीरपुर से केवल ठाकुर, कूल्लू से पुरन शर्मा, कांगड़ा से विजय परमार, किन्नौर से सुभाष नेगी, मंडी से चतर सिंह, शिमला से ओपी शर्मा, सोलन से बहादुर सिंह मैहता, सिरमौर से चंद्रजोत सिंह, ऊना से कुलदीप सिंह, प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष राम कंवर एवं बबिता कुमारी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा विभाग में पदोन्नत प्रवक्ता, प्रशिक्षित स्नातक कला, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक विज्ञान तथा मुख्याध्यापक एवं प्रधानाचार्य अधिकारी संर्वग शिक्षा जगत के ढांचे में रीढ की हड्डी की तरह हैं।
विज्ञापन
संघ ने रोष जताते हुए कहा कि 25 हजार शिक्षकों का कैडर अनदेखी का शिकार हो रहा है। संघ के कार्यकारी राज्य प्रधान अमरनाथ धीमान ने कहा कि प्रवक्ता संघ झूठी बयानबाजी और तथ्यों को तोड़ मरोड़कर सरकार और शिक्षा विभाग को गुमराह कर रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस कैडर में सभी वर्गों के 25 हजार शिक्षक हैं जबकि सीधी भर्ती वाले प्रवक्ताओं की संख्या चार हजार हैं। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग उठाई कि प्रधानाचार्य की पदोन्नति के लिए प्रवक्ता वर्ग के कोटे को 10 और शेष के लिए 90 प्रतिशत किया जाए।