फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ten people injured after bus overturned into a ditch along the highway

हाईवे किनारे खाई में घुसी बस पलटने से बची, दस लोग चोटिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ten people injured after bus overturned into a ditch along the highway
बिलासपुर में नैनीताल हाईवे किनारे खाई में घुसी रोडवेज बस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। घने कोहरे के कारण अनियंत्रित रोडवेज की एक बस हाईवे किनारे में जा घुसी। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, मगर इस दौरान करीब दस लोग चोटिल हो गए। जिनमें एक घायल को उत्तराखंड बार्डर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब छह बजे हल्द्वानी डिपो की एक रोडवेज बस दिल्ली से हल्द्वानी को जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, बस में तीस सवारियां बैठी हुईं थीं। नैनीताल हाईवे स्थित उत्तराखंड बार्डर स्थित रुद्रबिलास चौकी के पास घने कोहरे की वजह से बस अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसी, गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित कर लिया। इस दौरान यात्रियों की चीख पुकार सुनकर राहगीर और पुलिस भी पहुंच गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया, जिसमें दस लोग चोटिल थे। जिन्हें आननफानन में बार्डर के एक अस्पताल भेजा गया। बाद में सभी यात्रियों को पुलिस ने अन्य बस से गंतव्य को भेज दिया। बाद में बस को भी खाई से बाहर निकालकर वर्कशाप भेजा गया। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह यादव का कहना है कि कोहरे के कारण हुई घटना में एक सवारी के मामूली चोट आई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। घटना की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed