फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tempo collision killed bike rider student, one injured

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Tempo collision killed bike rider student, one injured
रामपुर। नगर की साप्ताहिक बाजार से घर जा रहे एक छात्र की बाइक में तेज रफ्तार एक टेंपो ने टक्कर मार दी, जिसके कारण छात्र की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपलिया गोपाल निवासी विकास कुमार सैनी शनिवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से नगर की साप्ताहिक पैठ से अपने घर जा रहा था। उसके साथ ही बाइक पर ग्राम निवासी नेकपाल सैनी का कक्षा पांच में पढ़ने वाला छात्र सनी सैनी(13) भी बैठा था। केमरी रोड पर ग्राम देवापुर के पास ही तेज गति में जा रहे एक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार दोनों छात्र बाइक समेत रोड किनारे खाई में जा गिरे। विकास ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए वह गंभीर घायल हो गया और सनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाला टेंपो चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन फानन में दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सनी को मृत घोषित कर दिया और प्राथमिक उपचार के बाद विकास को जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर परिजन भी विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed