{"_id":"5e39a3c68ebc3ee5e230429c","slug":"temlple-bilaspur-news-sml323259018","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्त नवरात्रों में श्री नयना देवी मंदिर में चढ़ा साढ़े 35 लाख चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्त नवरात्रों में श्री नयना देवी मंदिर में चढ़ा साढ़े 35 लाख चढ़ावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में गुप्त नवरात्रों में प्रदेश और अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने 35,40,114 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया है। श्रद्धालुओं ने लाखों का सोना और चांदी भी चढ़ाया है। गुप्त नवरात्रों के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने श्री नयना देवी जी मंदिर में पहुंच कर माता के दर्शन किए।
हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री नयना देवी में माघ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रों के दौरान लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन किए और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना। गुप्त नवरात्रों के दौरान मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में 35 लाख 40 हजार 114 रुपए नकद, जबकि 131 ग्राम 600 मिलीग्राम सोना और 4 किलोग्राम 600 ग्राम चांदी प्राप्त हुआ। यह जानकारी मंदिर न्यास के अधीक्षक रामकृष्ण शर्मा ने दी। गुप्त नवरात्रों में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस बार गुप्त नवरात्रि पूजन किया। मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुख सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया। गुप्त नवरात्रों के पावन उपलक्ष्य पर पुजारी वर्ग और मंदिर न्यास के द्वारा आयोजित पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ भी सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।