फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Team leaves for inter-college Kabaddi competition

Bilaspur News: अंतर-महाविद्यालय कबड्डी स्पर्धा के लिए टीम रवाना

Tue, 22 Oct 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Team leaves for inter-college Kabaddi competition
जुखाला कॉलेज के छात्र अंतर-महाविद्यालय कबड्डी स्पर्धा के लिए हुए रवाना
विज्ञापन

-ज्वालामुखी में 23 से 26 अक्तूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला की पुरुष कबड्डी टीम मंगलवार को इंटर-कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता ज्वालामुखी कॉलेज में 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में हिमाचल के 80 से अधिक महाविद्यालय भाग ले रहे हैं।

प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। खेलों से अनुशासन, सहनशीलता और टीम वर्क की भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि अपने प्रयासों में पूरी मेहनत और समर्पण दिखाओ। परिणाम की चिंता किए बिना खेल को खेल की भावना से खेलो। जीवन में भी खेलों से मिलने वाले अनुभव और सीख हमें असली चुनौतियों का सामना करने में मदद करते हैं। उन्होंने टीम को शुभकामनाएं देते हुए अपने हाथों से कबड्डी किट प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed