{"_id":"66434d92170f10f147069d3e","slug":"teachers-will-learn-to-teach-children-through-english-medium-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-117283-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिक्षक सीखेंगे बच्चों को अंग्रेज माध्यम से पढ़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिक्षक सीखेंगे बच्चों को अंग्रेज माध्यम से पढ़ाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-झंडूता के प्राथमिक अध्यापकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। शिक्षा खंड झंडूता के प्राथमिक अध्यापकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पुराने नवोदय भवन बरठीं में हुआ। कार्यशाला की जानकारी जिला समन्वयक अतुल शर्मा ने दी। बताया कि इस कार्यशाला का शुभारंभ खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल ने किया।
उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में प्राथमिक अध्यापकों को अंग्रेजी माध्यम से पहली और दूसरी कक्षा में किस प्रकार शिक्षण कार्य करना है, इस पर चर्चा की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में पहली और दूसरी कक्षा में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग एवं एससीईआरटी के माध्यम से शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में दो चरणों में शिक्षा खंड झंडूता के 199 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कार्यशाला में चंद्रकांत भारद्वाज जिला समन्वयक, मुख्य वक्ता के रूप में राकेश कुमारी, वीरेंद्र कुमार व अशोक कुमार अध्यापकों के साथ अंग्रेजी माध्यम पर चर्चा करेंगे, ताकि शिक्षण एवं अधिगम को बच्चों के लिए सुगम बनाया जा सके। इस अवसर पर खंड स्रोत समन्वयक कार्यालय से श्यामलाल एवं सुनील कुमार के अलावा खंड झंडूता के 84 अध्यापकों ने भाग लिया।