{"_id":"6762bdacc32b3177e10d3b84","slug":"teachers-received-detailed-information-about-filmora-and-google-seat-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-128593-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अध्यापकों ने प्राप्त की फिल्मोरा, गूगलसीट की विस्तृत जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अध्यापकों ने प्राप्त की फिल्मोरा, गूगलसीट की विस्तृत जानकारी
Wed, 18 Dec 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
-ऋषिकेश स्कूल में चल रही टेक्नोलॉजी एनहांसमेंट कार्यशाला
-घुमारवीं शिक्षा खंड-2 के 33 अध्यापक ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में टेक्नोलॉजी एनहांसमेंट कार्यशाला के दूसरे दिन अध्यापकों को फिल्मोरा, गूगलसीट, गूगल ड्राइव, जीमेल, गूगल फॉर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य सुखलाल ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला में अध्यापकों को कंप्यूटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। दूसरे दिन अध्यापकों ने फिल्मोरा, गूगलसीट, गूगल ड्राइव, जीमेल, गूगल फॉर्म पर काम करना सीखा। उन्होंने बताया कि फिल्मोरा एक वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है। यह वीडियो बनाने के लिए एक बेहतर टूल है। फिल्मोरा के माध्यम से वीडियो को संपादित करने के लिए कई काम कर सकते हैं। इफेक्ट जोडऩा, वैल्यू संयोजित करना, प्ले बॉक्स की गति बदलना, आवाज को क्लोन करना, चेहरे की हरकतों को होठों से मिलाना आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अध्यापकों को यह प्रशिक्षण पांच दिन तक दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर की अधिक जानकारी हो। इसके बाद अध्यापक स्कूलों में बच्चों को इस बारे में सिखाएंगे। इस कार्यशाला में घुमारवीं शिक्षा खंड-2 के 33 अध्यापक भाग ले रहे हैं। इस मौके अनीता चंदेल, राहुल कुमार, दीपिका शर्मा और प्रदीप कुमार मौजूद रहे।