फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teachers learned new methods of teaching in girls school

Bilaspur News: कन्या विद्यालय में अध्यापकों ने सीखे शिक्षण के नए तरीके

Mon, 04 Mar 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Teachers learned new methods of teaching in girls school
- पांच दिवसीय सामाजिक विज्ञान की प्रशिक्षण कार्यशाला में 30 अध्यापकों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में समग्र शिक्षा के तहत पांच दिवसीय सामाजिक विज्ञान की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 29 फरवरी से 4 मार्च तक चली। इस कार्यशाला में जिला बिलासपुर के लगभग तीस सामाजिक विज्ञान स्नातक शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला में स्त्रोत व्यक्तियों में शिक्षक प्यार चंद, जितेंद्र सहगल, जसपाल शर्मा, राजेंद्र सिंह ने शिक्षकों को शिक्षण के नए गुर सिखाए। कार्यशाला में सामाजिक विषय में आई आधुनिक तकनीकों, शिक्षण कौशलों और नई पाठ योजना की जानकारी दी। इस कार्यशाला
विज्ञापन

में एनईपी 2020 के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। एनएएस 2017, एनएएस 2021 के सर्वेक्षणों का परिणाम अध्यापकों के समक्ष रखा गया। एनसीएफ 2005 के अनुसार सामाजिक विज्ञान में शिक्षण अधिगमों की जानकारी भी दी गई और ब्लूम टेक्सोनोमी के बारे में भी उदाहरणों सहित बताया गया। शिक्षण संबंधित पोस्टर और चार्ट्स और प्रोजेक्ट प्रारूप बनाना बताया गया। मानचित्र और रचनात्मक शिक्षण से ऐतिहासिक स्मारकों को परिभाषित किया गया। मॉडल बनाना व पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन बनाना भी इस प्रशिक्षण के दौरान सिखाया गया। ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के उपरांत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाना भी सिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान में आधुनिक डिजिटल सामग्री का बेहतरीन प्रयोग भी करना सिखाया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर
प्रधानाचार्या राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रिया पोसवाल उपस्थित रहीं। प्रशिक्षणार्थियों को दस्तावेज बैग और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। यह जानकारी जिला शिक्षक प्रशिक्षण समन्वयक बिलासपुर प्रेम लाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed