{"_id":"64f71da245a97a4a6507ac9c","slug":"teachers-day-celebrated-in-educational-institutions-of-the-district-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-5129-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले के शिक्षण संस्थानों में मनाया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले के शिक्षण संस्थानों में मनाया शिक्षक दिवस
विज्ञापन
-शिक्षा संवाद, कविता और भाषण प्रतियोगिताएं कराई गईं
-डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से विद्यार्थियों को परिचित करवाया
-बच्चों ने शिक्षकों को फूल, कार्ड और मिठाई खिलाकर लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले भर के शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा संवाद, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के संघर्षमय जीवन से परिचित करवाया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को फूल, कार्ड और मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल ने इस बार एक नई पहल शुरू की। पाठशाला की छठीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं ने सामूहिक रूप से शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कल्याण समिति की प्रधान शैफाली दबड़ा, एसएमसी की प्रधान रेखा और अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य पर भाषण और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा ने की। भाषण में सोनाक्षी ने पहला, पूजा ने दूसरा और अनमोल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ में प्रिया, नितिका, अंकुश ने क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से गुरु शिष्य की परंपरा को पूरी निष्ठा और सम्मान से आगे ले जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र कुमार, रवि कुमार, विरेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, सुदेश कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय जुखाला में प्राचार्य डॉ. ध्रुवपाल की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ, भाषण और गतिविधियों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि अध्यापक समाज के ढांचे को आकार देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में कठिन परिश्रम करके मनचाहे लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया और डॉ. राधाकृष्णन के सपनों को याद किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शैक्षिक और भाषा समिति ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने की। सभी समितियों के संयोजक प्रो. सुरेश शर्मा ने आधुनिक शिक्षा में नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर देकर कहा कि वर्तमान समाज, व्यवस्था को शिक्षक की गरिमा और प्रतिष्ठा को पुर्न स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा नैतिक मूल्यों के बिना अधूरी है। प्रो. राम कृष्ण ने विद्यार्थियों को महान शिक्षाविद डॉ. राधाकृष्णन की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजनीतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सीता राम ने विद्यार्थियों के साथ रोचक कहानी के माध्यम से शिक्षक का विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में हिंदी विभाग की प्रो. कविता ने मंच संचालन किया। समारोह में वैष्णवी शर्मा, साक्षी शर्मा, रक्षित, प्रशांत ने भाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रो. प्रीतम लाल, डॉ. विक्रम कपिल, प्रो. अवनीश, प्रो. सीताराम, कार्यक्रम संयोजक डॉ. रिपन शर्मा, डॉ. रीता कुमारी, प्रो. राकेश, प्रो. अरुण, प्रो. पूजा शर्मा सहित अन्य प्रोफेसर और विद्यार्थी मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर रौड़ा में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षक का समाज में क्या महत्व है इस विषय पर भी बच्चों को जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य, भंगड़ा, भाषण, नाटक और कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जड्डू कुलच्यार में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। साथ ही शिक्षक दिवस भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पाठशाला के प्रधानाचार्य और अन्य अध्यापकों की भूमिका निभाई। कनिका ने प्रधानाचार्य, पायल ने राजनीति शास्त्र के अध्यापक, मनोज ने हिंदी, प्रियंका ने समाजशास्त्र, अंशुल ने अंग्रेजी, विवेक ने डीपीई, राजेश ने शास्त्री, दीक्षा शर्मा ने भौतिक शास्त्र प्रवक्ता के रूप में भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य सुखदेव वशिष्ठ ने छात्रों अध्यापकों और अभिभावकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने छात्रों से अनुशासन में रहकर जीवन में आगे बढ़ने की नसीहत दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रघुवीर सिंह ने भी छात्रों अध्यापकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
अल्फा पब्लिक सीसे स्कूल बरठीं में अध्यापक दिवस मनाया गया। सीनियर बच्चों ने एक दिन के लिए अध्यापक का अभिनव निभाया, जिसमें सना, सारिका, पलक और सिमरन ठाकुर को श्रेष्ठ विद्यार्थी अध्यापक अवार्ड से सम्मानित किया गया। बेस्ट क्लास रूम डेकोरेशन अवार्ड में प्राइमरी विंग की कक्षा चौथी और पांचवीं ने प्राप्त किया। जूनियर विंग में कक्षा सातवीं और आठवीं ने यह हासिल किया। कक्षा नवमी और दसवीं को भी बेस्ट क्लास रूम डेकोरेशन अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर पाठशाला के बच्चों ने हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड देकर अपने-अपने अध्यापकों को अध्यापक दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर कार्तिक, शौर्य, मितुल, धुव्र, शिवांश, आयुष, अंशिका, सेजल, दिनेश, आर्य, भूमि, सक्षम, नव्या, नैतिक, लक्ष्य, अंशिका, वंशिका, अविका सहित 66 बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अल्फा एजुकेशनल सोसायटी बरठीं टीडी शर्मा ने अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों को विशेष उपहारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अल्फा एजुकेशनल सोसायटी बरठीं की कोषाध्यक्ष सुमन, सदस्य रचना और लता सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के संपूर्ण विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने बच्चों के अभिभावकों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी अपने बच्चों की पढ़ाई और संस्कारों पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चे संस्कारयुक्त होंगे तो समाज और देश को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा स्कूल प्रबंधक समिति की प्रधान मोनिका देवी ने पढ़ाई संबंधित विषयों पर संवाद किया।
राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला भराड़ी में संयुक्त रूप से चल रही राजकीय प्राथमिक पाठशाला लढयाणी के बच्चों के अभिभावकों का शिक्षा संवाद आयोजित किया गया। इसमें पाठशाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने बच्चों की पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में उपलब्धि की जानकारी दी। बच्चों की उपलब्धि में सुधार के लिए विस्तृत चर्चा की गई और आगामी प्रयासों की रूपरेखा तैयार की गई। पाठशाला प्रबंधन समिति को प्राप्त समग्र शिक्षा अभियान के अनुदान राशियों के आय व्यय की भी समीक्षा की गई। अध्यापक दिवस के अवसर पर पाठशाला में चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और बच्चों ने शिक्षक बनकर पाठशाला में शिक्षण कार्य किया। साथ ही विभिन्न गतिविधियों के आयोजन का नेतृत्व किया। बच्चों ने शुभकामनाओं के कार्ड बनाकर अपने अध्यापकों को भेंट किए। बच्चों ने अपने कक्षा के कमरों को विशेष रूप से सुसज्जित किया। इस अवसर पर केंद्र मुख्य शिक्षक सीमा रानी, शिक्षक रमेश कुमार, सुनीता देवी, नवीन कुमार, पाठशाला प्रबंधन समिति की अध्यक्षता सरिता देवी, ग्राम पंचायत गतवाड प्रधान अजय कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
राधा कृष्णा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडालवीं में शिक्षक दिवस मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता चेयरमैन सुनील ठाकुर ने की। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी प्रकाश डाला। सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इसमें सुरजीत कुमार, अरुणा कुमारी, विनोद सागर, जोगिंद्र धीमान को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अध्यापकों की भूमिका निभाकर शिक्षकों के महत्व को समझा।