{"_id":"5804d9254f1c1b642e702b97","slug":"teacher-absent-from-school-deputy-director-take-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकल में दोनों शिक्षक छुट्टी पर, धारवाड़ा में मुख्य शिक्षक अनुपस्थित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकल में दोनों शिक्षक छुट्टी पर, धारवाड़ा में मुख्य शिक्षक अनुपस्थित
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Teacher Shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) बिलासपुर ने प्रारंभिक शिक्षा खंड घुमारवीं-1 के तहत तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इसमें दो स्कूलों में शिक्षक मौजूद नहीं थे। हैरानी इस बात की है कि रावमापा बेकल में दोनों अध्यापक अवकाश पर थे जबकि धारवाड़ा में मुख्य शिक्षक भी अनुपस्थित थे। इस पर शिक्षा उपनिदेशक ने कड़ा संज्ञान लेते हुए शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) बिलासपुर पीसी वर्मा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेकल, भूंडल और धारवाड़ा में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला धारवाड़ा में मुख्य शिक्षक अनुपस्थित पाया गया, जबकि राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेकल में दोनों ही अध्यापक अवकाश पर थे। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन
इसको देखते हुए उपनिदेशक ने प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी घुमारवीं-1 और केंद्रीय मुख्य शिक्षक के माध्यम से उक्त दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि राजकीय प्राथमिक पाठशाला भूंडल में शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर बेहतर पाया गया।
विज्ञापन
शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) बिलासपुर पीसी वर्मा ने संबंधित प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी सहित अन्य सभी प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में एक साथ दो अध्यापकों को अवकाश के लिए अनुमति प्रदान न करें।
ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा सुचारू रूप से चले। साथ ही निरीक्षणों के माध्यम से उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने संबंधित विद्यालयों के मुखियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए और कड़े प्रयास करें और इसमें कोई भी कोताही न बरतें।